Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -04-Sep-2023 "मौन "

   "मौन"

मौन है सबसे बड़ा हथियार

कर  देता है सबको ही परास्त, 

मौन से बड़ कर ना अस्त्र कोई दूजा

इसलिए मौन है सबसे अनूठा..!! 


मौन अगर अंदर तक है कोई

तभी सफ़ल शुद्ध कह लाता है, 

नहीं तो मौन का मोल यहाँ

अव्यवस्थित सा रह जाता है...!! 


 चले अगर द्वंद अंतस में, 

फ़िर जीवन सार्थकता का पाठ सीख नहीं पाता है, 

मौन बढ़ाकर शक्ति मन की 

शीतलता चंदन सी पाता है...!! 


मौन ज्ञान का अर्जन करता

कुंठा को कोसो दूर भगाता है, 

अंधियारा का नामोनिशान ना रखता

फूलों सा जीवन खिल जाता है...!! 


मौन जाग्रत करता बुद्धी को

अहंकार और अभियान को पनपने ना देता है, 

इच्छा शक्ति को बस में करके

मन को संगठित करता है...!! 


मौन में आ जाए स्थिरता तो

मन को अडिगता प्रदान कर जाता है, 

मन पर विजय पा जाता मानव

हर व्यथा से ऊपर उठ जाता है...!! 

मधु गुप्ता "अपराजिता"

✍️✍️✍️💐💐💐




  

   8
10 Comments

बढ़कर,,,, बढ़ाता,,,, होगा जी

Reply

ठीक कर दिया 🙏🙏

Reply

खूबसूरत भाव और संदेश देती हुई अभिव्यक्ति

Reply

बहुत बहुत धन्यवाद और आभार 🙏🙏

Reply

Milind salve

04-Sep-2023 06:24 PM

Nice 👍🏼

Reply

Thank u so much 🙏🙏

Reply